फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीआरडी जवानों ने कलेक्ट्रेट पर दिया धरना

Fri, 21 Sep 2018 12:21 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
पीआरडी जवानों ने कलेक्ट्रेट पर दिया धरना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज। नियमित ड्यूटी देने की मांग को लेकर पीआरडी मानदेय कर्मचारी वेलफेयर एसोसिएशन की जिला इकाई के लोगों ने कलेक्ट्रेट के सामने धरना दिया। मुख्यमंत्री को संबोधित आठ सूत्री ज्ञापन डीएम को सौंपकर मांगें पूरी कराने की मांग की।
विज्ञापन


संगठन के सदर ब्लॉक इकाई के अध्यक्ष जय प्रकाश ने कहा कि प्रांतीय रक्षक दल के जवानों को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। पूर्व की सरकारों द्वारा भी उन्हें नियमित रूप से ड्यूटी पर नहीं लगाया गया। इससे उनके समक्ष बेरोजगारी का संकट बना रहा। उन्होंने कहा कि होमगार्ड के जवानों को दैनिक पारिश्रमिक 500 रुपये दिया जा रहा है। उन्हीं के समान पीआरडी जवानों को भी पारिश्रमिक 250 रुपये से बढ़ाकर 500 रुपये दिए जाने की मांग की। उन्होंने पीआरडी जवानों को भी थानों, चौकियों, रेलवे, यातायात नियंत्रण के लिए तैनाती की मांग की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें