भिटौली। घुघली क्षेत्र के पुरैना में राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में दूसरे दिन पहला प्री क्वार्टर फाइनल मैच आजमगढ़ और प्रयागराज के बीच खेला गया। इसमें खेल का शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रयागराज ने 44 अंक अर्जित किया।
जवाब में आजमगढ़ की टीम मात्र 21 पॉइंट पर सिमट गई। इस तरह प्री क्वार्टर फाइनल का पहला मैच प्रयागराज ने आजमगढ़ से 23 पॉइंट से जीत लिया। दूसरा प्री क्वार्टर फाइनल मैच मऊ और बड़हलगंज के बीच खेला गया, जिसमें मऊ की टीम ने 4 पॉइंट से जीत दर्ज की। तीसरा मैच देवरिया और भदोही के बीच खेला गया, जिसमें भदोही की टीम को वाक ओवर देते हुए विजयी घोषित कर दिया गया।
अगला मैच आजमगढ़ और चंदौली के बीच खेला गया, जिसमें चंदौली की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 20 पॉइंट अर्जित किया। जवाब में आजमगढ़ की टीम 13 पॉइंट पर सिमट गई। इस तरह चंदौली ने आजमगढ़ को 7 पॉइंट से हरा दिया। मुख्य अतिथि फरेंदा विधायक वीरेंद्र चौधरी ने खेल का शुभारंभ किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक सुदामा प्रसाद, बजरंगी सिंह एवं डॉ. राजेश सिंह मौजूद रहे। संवाद