फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: प्रतिबिंब पोर्टल से साइबर ठगों पर शिकंजा, तीन मामले निस्तारित

Wed, 03 Jun 2026 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
- वर्ष 2025 से प्रतिबिंब पोर्टल संचालित, जागरूकता और सावधानी साइबर ठगी से बचाव
विज्ञापन

महराजगंज। साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और ठगी के मामलों के त्वरित खुलासे में प्रतिबिंब पोर्टल पुलिस के लिए मददगार साबित हो रही है। साइबर थाने ने पोर्टल की सहायता से तीन साइबर ठगी के मामलों का निस्तारण किया है और आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की है।


साइबर थाना प्रभारी सजनू यादव ने बताया कि वर्ष 2025 से प्रतिबिंब पोर्टल संचालित किया जा रहा है और मार्च माह से इस पर सक्रिय रूप से कार्य किया जा रहा है। इस पोर्टल के माध्यम से साइबर अपराध में प्रयुक्त मोबाइल नंबरों और अन्य तकनीकी साक्ष्यों को ट्रैक किया जाता है। जिस राज्य में संबंधित नंबर सक्रिय मिलता है, वहां की पुलिस और मुख्यालय को सूचना भेजी जाती है, जिससे आरोपियों तक पहुंचना आसान हो जाता है।
विज्ञापन




उन्होंने बताया कि कई मामलों में साइबर ठग हैक किए गए मोबाइल नंबरों का इस्तेमाल करते हैं। वहीं, एटीएम या ऑनलाइन फ्रॉड के मामलों में पैसे की निकासी और लेनदेन का पता लगाया जाता है। इसके बाद संबंधित बैंक खाते की जानकारी जुटाकर खाताधारक तक पहुंचा जाता है। पूछताछ के आधार पर कार्रवाई की जाती है।



साइबर थाने में हाल ही में तीन मामलों का निस्तारण किया गया है। पहले मामले में अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह के एक पीड़ित के 50 हजार रुपये निचलौल निवासी करन कुमार के खाते में पहुंचे थे। जांच के दौरान करन कुमार को गिरफ्तार किया गया था। वहीं, दूसरे मामले में आगरा निवासी मुकुल निगम के साथ सात लाख 50 हजार रुपये की साइबर ठगी हुई थी। जांच में पता चला कि ठगी की रकम में से 3 लाख 50 हजार रुपये जनपद के विभिन्न बैंक खातों में आए थे। इस मामले में छह लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।
तीसरे मामले में राजस्थान की किन्नर शगुन सालेचा से 2 लाख 5 हजार रुपये की साइबर ठगी की गई थी। जांच में एक लाख रुपये जनपद के खातों में स्थानांतरित होने की पुष्टि हुई। इस मामले में खाताधारकों और उनके सहयोगियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई। दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपी सोनौली क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं।
विज्ञापन




साइबर थाना प्रभारी ने लोगों से सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा कि किसी भी साइबर ठगी की स्थिति में तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930, साइबर क्राइम पोर्टल अथवा नजदीकी थाने में शिकायत दर्ज कराएं। उन्होंने चेतावनी दी कि किसी अनजान लिंक, शादी के निमंत्रण, क्रेडिट कार्ड अपडेट या अन्य एपीके फाइलों पर क्लिक न करें। जागरूकता और सावधानी ही साइबर ठगी से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें