फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: प्रधान पर ट्रैक्टर से मनरेगा कार्य कराने का आरोप

Tue, 14 Jan 2025 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
परतावल। ब्लॉक में ग्राम सभा धरमपुर में मनरेगा योजना के तहत भैंसा पुल से परसिया पुल तक नहर पटरी पर मिट्टी कार्य कराया जा रहा है। सोमवार की सुबह श्रमिक कार्यस्थल पर पहुंचे तो देखा कि लगभग 100 मीटर का कार्य ट्रैक्टर से करा दिया गया है। जिसे देख मनरेगा श्रमिकों ने हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने समझा बुझाकर मामला शांत कराया। वहीं ग्राम प्रधान ने विरोधियों की साजिश बताते हुए अज्ञात व्यक्ति पर ट्रैक्टर चलाने का आरोप लगाया है। उन्होंने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, परतावल ब्लाॅक के ग्राम सभा धरमपुर में भैंसा पुल से परसिया पुल तक नहर पटरी पर मिट्टी का कार्य कराया जा रहा है। कार्य की लागत लगभग सात लाख रुपये है। पिछले कई दिनों से उस पर श्रमिकों की ओर से कार्य कराया जा रहा था। रविवार को कार्य बंद था। सोमवार की सुबह श्रमिक कार्यस्थल पर पहुंचे तो देखा कि लगभग 100 मीटर कार्य ट्रैक्टर द्वारा करा दिया गया है।
गुस्साए श्रमिकों ने हंगामा शुरू कर दिया। उनका आरोप था कि जो कार्य मजदूरों द्वारा किया जाना है उसे ट्रैक्टर से करा दिया गया। ऐसे में गांव के मजदूरों का नुकसान हो रहा है। सूचना पाकर भिटौली पुलिस भी पहुंच गई। घंटों समझाने के बाद श्रमिक शांत हुए। ग्राम प्रधान राजनंदिनी ने बताया कि चुनावी रंजिश को लेकर विरोधियों ने ऐसा कृत किया है।
विज्ञापन

बदनाम करने के लिए ग्रामीणों को भड़काया जा रहा है। इसकी शिकायत पुलिस से की गई है। गांव के लोगों को रोजगार उपलब्ध कराना मेरी प्राथमिकता है। एपीओ मनरेगा दिलीप कुमार गौतम ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जांच कराई जा रही है, जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें