फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मैत्री हॉट बाजार निर्माण में धांधली का आरोप

Tue, 14 Jan 2025 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
ठूठीबारी। नेपाली ग्राहकों की सहूलियत के लिए लाखों की लागत से वेडिंग जोन की तर्ज पर ठूठीबारी में मनरेगा योजना से भारत नेपाल मैत्री हॉट बाजार का निर्माण 20 लाख रुपये की लागत से हो रहा है। खराब किस्म की सामग्री का उपयोग होने से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों को शिकायती पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

ग्रामीण इंद्रासन साहनी, उमाकांत, राजन, वीरन, छेदी, गणेश, मुकेश, सूरज, सिकंदर, मोनू निगम ने आरोप लगाया की बिना नींव की खुदाई किए ही धूल जैसे बालू,सेम ईट घटिया सामग्री का इस्तेमाल कर निर्माण हो रहा है और नए मिट्टी भराई में ईंट की कुटाई किए बिना सिर्फ ईंट बिछाई जा रही है जिसके कारण उक्त निर्माण बहुत ही जल्दी धंसने और क्षतिग्रस्त हो जाएगी। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों को शिकायती पत्र देकर जांच कर कार्रवाई की मांग की। अवर अभियंता आत्मा राम दूबे ने बताया की हाट बाजार निर्माण में ग्रामीणों द्वारा धांधली की शिकायत मिली है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें