धानी बाजार। बृजमनगंज थाना क्षेत्र की ग्रामसभा बेलसर में चोरी की घटना हुई है। भुवही पुल के पास रविवार रात अज्ञात चोरों ने एक चाय की गुमटी को निशाना बनाया। चोरों ने गुमटी का दरवाजा तोड़कर नकदी और अन्य सामान चुरा लिया।
पीड़ित प्रदीप ने पुलिस को तहरीर दी है। उसने बताया कि भुवही पुल के पास उसकी चाय और मिठाई की दुकान है। अज्ञात चोरों ने लकड़ी की गुमटी का टिन का दरवाजा तोड़ा। वे अंदर रखा सामान उठा ले गए। चोरी की जानकारी प्रदीप को सोमवार सुबह दुकान पहुंचने पर हुई। उसने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
इस संबंध में एसओ बृजमनगंज मदन मोहन मिश्र ने बताया उन्हें घटना की जानकारी नहीं है। तहरीर मिलने पर मामले की जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। संवाद