फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: आंधी-बारिश से गुल रही 50 गांवों की बिजली गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल के करीब 40 व खनुआ के सात गांवों की गुल रही बिजली
विज्ञापन

आधी रात के बाद मिली बिजली सप्लाई, तब जाकर आई नींद
महराजगंज। शुक्रवार की रात आई आंधी बारिश से निचलौल क्षेत्र, अड्डा बाजार और खनुआ के कई गांवों की बिजली गुल हो गई। इससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। अड्डा बाजार में तीन गांवों की बिजली 15 घंटे तक गुल रही। वहीं निचलौल के करीब 40 व खनुआ के सात गांवों की बिजली गुल रही।
उपखंड द्वितीय निचलौल के अंतर्गत ग्रामीण विद्युत उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्रों में आंधी और बारिश का व्यापक असर देखने को मिला। कोहड़वल फीडर से संचालित निचलौल-कोहड़वल मार्ग पर 11 हजार वोल्ट की लाइन का एक पोल आंधी के कारण टेढ़ा हो गया, जिससे ग्राम रौतार की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई।
विज्ञापन

वहीं उत्तरी फीडर से संचालित ग्राम धमउर और छीतौना में भी विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। दक्षिणी फीडर के अंतर्गत वनटांगिया क्षेत्र की नर्सरी संख्या 24, 27 एवं 28 सहित लगभग 40 गांवों में दो विद्युत पोल टूट जाने के कारण अंधेरा छा गया। ग्रामीण क्षेत्रों के उपभोक्ता ग्राम प्रधान रौतार पुंडरीक पटेल ने बताया कि रातभर बिजली न रहने के कारण लोग बेचैन रहे। उमस और गर्मी के चलते बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी हुई। सुबह बिजली सप्लाई मिलने के बाद गर्मी से राहत मिली।
प्रधान छितौना शौकत अली ने बताया कि गांव में ट्रांसफाॅर्मर पर पेड़ की टहनी गिरने से विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई थी। ग्राम प्रधान धमउर पन्नेलाल ने बताया कि रात में तेज आंधी में आधे गांव की बिजली गुल हो गई थी। लेकिन राहत की बात रही कि रात में ठीक किए जाने से आधी रात के बाद सुकून मिला।
अवर अभियंता (ग्रामीण) मुकेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार रात आई तेज आंधी और बारिश के कारण कई स्थानों पर विद्युत व्यवस्था प्रभावित हुई थी। मौसम सामान्य होने के बाद विभागीय टीम को तत्काल मरम्मत कार्य में लगाया गया। उन्होंने बताया कि उत्तरी फीडर से जुड़े अधिकांश गांवों में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है। अन्य प्रभावित क्षेत्रों में भी झुके हुए पोलों को सीधा कर तथा क्षतिग्रस्त तारों की मरम्मत कर आपूर्ति सामान्य की जा रही है। उन्होंने कहा कि कुछ स्थानों पर विद्युत तारों को अधिक नुकसान पहुंचा है, जहां मरम्मत कार्य जारी है।

अड्डा बाजार में 15 घंटे बाद बहाल हुई तीन गांवों की बिजली

अड्डा बाजार। बिजली कर्मचारियों ने 15 घंटे में तीन गांव की बिजली बहाल कर दिया। मशीनरी पहुंचने में देरी और बरसात आरंभ होने के नाते खोरिया बाजार आंशिक और परसा आंशिक की बिजली आपूर्ति शनिवार को भी बाधित रही। बिजली कर्मचारी राजेश सिंह ने बताया कि हाइड्रा मशीन फरेंदा से खोरिया बाजार जब तक पहुंची बारिश शुरू हो गई। 100 केवीए का ट्रांसफाॅर्मर और मोबाइल टाॅवर तक की बिजली नहीं ठीक हो पाई। इस ट्रांसफाॅर्मर से जुड़े खोरिया आंशिक और परसा आंशिक के उपभोक्ताओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं सिरसिया, कड़जहिया की बिजली बहाल कर दी गई। परसा और खोरिया के भी अधिकांश उपभोक्ताओं की बिजली बहाल हो चुकी है। अवर अभियंता शशिकांत वर्मा ने कहा कि कर्मचारी बिजली बहाल करने के लिए काम जुटे हैं। खबर लिखे जाने तक बिजली कर्मी मरम्मत में जुटे थे।
विज्ञापन

रात में आधी पानी आने से सात घंटे बाधित रही बिजली
खनुआ। भारत नेपाल सीमावर्ती गांव में शुक्रवार की रात आधी-बारिश से बिजली आपूर्ति ठप रही। खनुआ क्षेत्र के हरदीडाली, कैथवलिया उर्फ बरगदही, खनुआ, शेख फरेंदा आदि गांव में बीती रात तेज आधी और बारिश से लगभग सात घंटे तक बिजली गुल रही। रात करीब दो बजे बहाल हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें