सोमवार को आंधी बारिश के चलते बाधित हो गई थी बिजली आपूर्ति
अड्डा बाजार। आंधी आने के बाद क्षतिग्रस्त बिजली आपूर्ति व्यस्था मंगलवार देर शाम तक बहाल नहीं हो सकी। टेढ़ी घाट और वरवा कला फीडर क्षेत्र की बिजली नहीं बन पाने से खबर लिखे जाने तक 50 से अधिक गांवों की बिजली बाधित रह गई।
बिजली निगम ने मंगलवार दोपहर तक संपतिहा ट्रांसमिशन से अड्डा बाजार हाइडिल तक की 33 हजार केवीए मेन लाइन दुरुस्त कर दी और शाम 4:00 बजे तक अड्डा बाजार फीडर और भागीरथपुर फीडर से जुड़े गांव की बिजली बहाल कर दी। सोमवार की शाम 4:00 बजे आंधी बारिश में तार, पोल, पेड़ जमींदोज हो गए। कर्मचारी मंगलवार को तड़के सुबह से दुरुस्त करने में जुट गए। कर्मचारी विनय कुमार सिंह के अनुसार दोपहर तक ट्रांसमिशन से हाइडिल के बीच क्षतिग्रस्त तार पोल ठीक करके बिजली होल्र्ड किया जा सका।
शाम के 4:00 बजे अड्डा बाजार फीडर और भागीरथपुर फीडर से जुड़े गांवों की बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई। बरवा कला फीडर अंतर्गत गांव करैलिया और भैसहिया पाठक के बीच जमींदोज हुए दर्जन भर से अधिक 11 हजार केवीए में लाइन के पोल मशीन से गाड़ने का कार्य किया जा रहा है। पोल पर तार खींचने बाकी रह गए हैं।
अवर अभियंता शशिकांत वर्मा ने कहा कि आधी से 33 हजार, 11 हजार केवीए मेन और एलटी लाइन के तार पोल भारी मात्रा में क्षतिग्रस्त हुए हैं। कर्मचारी तारपोल ठीक करने में जुटे हैं। कहीं-कहीं खेतों में पानी भरे होने के चलते जहां हाइड्रा मशीन नहीं पहुंच पा रही है, वहां मैन्युअल पोल लगाया जा रहा है। टेढ़ी फीडर की भी बिजली देर रात तक बहाल हो जाएगी। जहां तक संभव हो पाएगा अधिकतर गांवों की बिजली बहाल हो जाएगी परंतु 30 से अधिक गांवों की बिजली बुधवार शाम तक बहाल हो सकेगी।