फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: शॉर्ट सर्किट से सैकड़ों घरों की बिजली गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
18 घंटा बीतने के बाद भी विद्युत आपूर्ति नहीं हो सकी बहाल
विज्ञापन

धानी बाजार। ग्राम पंचायत कानापार के धानी बाजार कस्बे में बृहस्पतिवार की रात 9 बजे के करीब शॉर्ट सर्किट से 200 से अधिक घरों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। 18 घंटे बाद तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। खबर लिखे जाने तक बिजली निगम के कर्मचारी आपूर्ति बहाल करने के प्रयास में लगे हुए थे।
स्थानीय नागरिक प्रेमकुमार गुप्ता, अशोक कुमार, सुरेश अग्रहरि, घनश्याम, चीनक आदि का कहना है कि अचानक तेज आवाज के साथ हुए शॉर्ट सर्किट से सभी लोग डर गए और अपने घरों की लाइट बुझा दी। ग्रामीणों के अनुसार बिजली के तारों में तब तक तड़तड़ाहट के साथ चिंगारी निकलती रही, जब तक पोल से तार टूट कर जमीन पर नहीं गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मंजर को देखकर सभी लोग डर गए। गनीमत रही कि किसी तरह के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। इस संबंध में जेई आर के गौतम का कहना है कि ओवरलोड के कारण हीट होकर शॉर्ट सर्किट हुआ है। बिजली आपूर्ति बहाल करने का प्रयास जारी है। जल्दी ही बिजली आपूर्ति बहाल हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें