नौतनवा। तहसील क्षेत्र के गांव कजरी में एक पक्का मकान, तीन झोपड़ियां और एक मुर्गी फार्म में आग लगने से सामान जलकर राख हो गया। तीन बकरियां जलकर मर गई। अड्डा बाजार चौकी पुलिस और फायर ब्रिगेड टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया।
जानकारी के मुताबिक, नौतनवा थाना क्षेत्र के गांव कजरी के सिवान में गेहूं के डंठल में आग लगी थी पछुआ हवाओं के झोंका से आग गांव तक पहुंच गई। आग की लपटों में हरिराम के मुर्गी फार्म और उनके पक्का मकान में आग लग गई जिससे घर में रखा सारा सामान अनाज, विस्तर, चारपाई, बर्तन, बाक्स आदि सामान जलकर राख हो गए।
उसके बाद अर्जुन की झोपड़ी में आग लग गई जिससे झोंपड़ी में रखा सारा सामान जल कर राख हो गया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि गोविंद की झोपड़ी में भी आग लग गई। जिससे साइकिल, ठेला आदि सामान जलकर राख हो गए। झोपड़ी में बंधी तीन बकरियां जलकर मर गईं। पड़ोस में राजेंद्र की झोपड़ी में भी आग लग गई, जिससे झोपड़ी में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। सूचना पाकर मौके पर अड्डा बाजार चौकी पुलिस, डायल 112 पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने पहुंचकर ग्रामीणों के सहयोग से आग बुझाई। संवाद