फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: आग लगने से तीन बछड़ों की मौत, एक व्यक्ति झुलसा

Thu, 25 Apr 2024 06:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
चौक बाजार। क्षेत्र के बड़हरा राजा के सिवान में गेंहू की डंठल से उठी आग की लपटों ने महेशपुर, धरमपुर, बरगदही बसंत नाथ, चौक बाजार में तांडव मचाया। धरमपुर मार्ग के एकला पेड़ से सोनाड़ी मार्ग पर बना उमेश वर्मा के डेरी में रखा करीब 50 ट्राॅली भूसा जल गया। डेरी में बधे तीन बछड़ों की मौके पर ही जलकर मौत हो गई।
विज्ञापन

डेरी में रखा बिस्तर, तख्त, कुर्सी, मेज, टीवी, पंखा आदि समान जलकर राख हो गए। आग बुझाने पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी में पानी समाप्त हो गया। कुछ समय के लिए अफरातफरी का माहौल रहा। बरगदही बसंतनाथ में झोपड़ी में रखी भूसे को बचाते समय लालविहारी वर्मा बुरी तरह से झुलस गए। भूसे के पास रखा पंपिंग सेट जल गया। झिंकारी वर्मा का झोपड़ी में रखा भूसा जल गया।
ग्रामीणों ने अग्निशमन विभाग के साथ मिलकर आग पर काबू पाया। क्षेत्र के लोग आग बुझने तक परेशान रहे। धुएं से पूरा चौक बाजार अंधेरे में डूब गया। गांव और नगर पंचायत के लोग घर से बाहर निकल कर सुरक्षित स्थानों पर जाने लगे। राहत रही कि ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। सूचना मिलते ही एसडीएम सदर रमेश कुमार, सीओ निचलौल अनुज कुमार सिंह, चौक थानाध्यक्ष प्रशांत पाठक, फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें