फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: चाइनीज लाइट व मोमबत्तियों की चमक में मद्धम पड़े दीये

विज्ञापन
विज्ञापन
खुशहालनगर। दिवाली का त्योहार नजदीक आते ही बाजारों में सजावटी सामान और रंग-बिरंगी रोशनी की दुकानें सजने लगी हैं। बाजार में चाइनीज लाइटों, झालरों और आकर्षक मोमबत्तियों की मांग बढ़ रही है, वहीं पारंपरिक मिट्टी के दीयों की चमक फीकी पड़ती नजर आ रही है। इससे दीये बनाने और बेचने वाले कुम्हारों की चिंता बढ़ गई है। घुघली क्षेत्र के पुरैना सहित आसपास के बाजारों में कुम्हारों ने छोटी-बड़ी आकार के मिट्टी के दीयों की दुकानें सजा रखी हैं। बड़ी संख्या में दीये बिक्री के इंतजार में हैं, लेकिन खरीदारों का रुझान आधुनिक सजावटी सामान की ओर अधिक है। कुम्हारों का कहना है कि मिट्टी जुटाने से लेकर दीये बनाने, सुखाने और पकाने तक काफी मेहनत और लागत लगती है। इसके बावजूद उन्हें उचित कीमत नहीं मिल पाती। बिक्री कम होने से लागत निकालना भी मुश्किल हो रहा है। विजई भंडारी ने कहा कि आधुनिक सजावटी सामान के बढ़ते चलन से मिट्टी के दीयों की मांग घट रही है। लोगों को त्योहार पर स्थानीय कारीगरों से दीये खरीदने चाहिए, ताकि उन्हें रोजगार मिल सके।
विज्ञापन

आयुष कुमार का कहना है कि चाइनीज लाइटों के साथ मिट्टी के दीयों से भी घरों को रोशन करना चाहिए। इससे दिवाली की पारंपरिक पहचान कायम रहेगी और स्थानीय कारीगरों को आर्थिक मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें