फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: हेवती चौराहे के पास सड़क पर गड्ढों से राहगीर परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
मरम्मत की उठी मांग, गड्ढे बड़े होने के चलते लोगों को होती है परेशानी
विज्ञापन

चिउटहां। विकासखंड सिसवा के हेवती-मिठौरा मार्ग पर हेवती चौराहे से लगभग 200 मीटर की दूरी तक सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढे राहगीरों और वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं। सड़क पर करीब तीन बड़े गड्ढे होने से राहगीरों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। दोपहिया वाहन चालक विशेष रूप से दुर्घटना के खतरे के बीच सफर करने को मजबूर हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का दावा किया जाता है लेकिन हेवती-मिठौरा मार्ग की स्थिति इन दावों की हकीकत बयां कर रही है। सड़क पर बने गहरे गड्ढों के कारण सरकार की गड्ढामुक्त सड़क योजना पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोदई सिंह, संजय पांडेय, कैलाश यादव और प्रहलाद भारती ने संबंधित विभाग से सड़क पर बने गड्ढों को तत्काल भरवाने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि जल्द मरम्मत नहीं कराई गई तो किसी भी समय गंभीर दुर्घटना हो सकती है। ग्रामीणों ने प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से शीघ्र कार्रवाई कर मार्ग को सुरक्षित बनाने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें