फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: गरीबों, अनपढ़ महिलाओं को बनाया जा रहा निशाना

Mon, 24 Mar 2025 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। पनियरा क्षेत्र में पिछले छह वर्षों से ईसाई मिशनरियों की ओर से प्रार्थना सभा होने की बात कही जा रही है। इस खेल में गरीबों, अनपढ़ महिलाओं को निशाना बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

सूत्रों की माने तो गोरखपुर जिले के कुछ पास्टर मोटी रकम लेकर दलित बस्तियों में गरीब अनुसूचित जाति की महिलाओं को अपने जाल में फंसा रहे हैं। बीमारी ठीक करने और सुख-समृद्धि दिलाने के नाम पर भोली-भाली महिलाओं को गुमराह कर ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित करते हैं। अहिरौली, औरहिया, सतगुर, रामनगर, जर्दी, तेंदुअहिया, बड़हरा लाला और रतनपुरवा जैसे गांवों में प्रार्थना सभा चोरी छिपे होने की चर्चा है। इन इलाकों में हर रविवार को प्रार्थना सभा होने की बात कही जाती है।
इन सभाओं में एक विशेष पुस्तक पढ़कर बीमारियों और परेशानियों का समाधान निकालने का दावा किया जाता है। धीरे-धीरे लोगों को इस प्रक्रिया में शामिल कर लिया जाता है। इसके अलावा फरेंदा थाना क्षेत्र के बरातगाड़ा और जोगिया बारी गांवों में भी इसी तरह की सभा होने की चर्चा है।
विज्ञापन

सूत्रों की माने तो गोरखपुर जिले के पीपीगंज में एक ईसाई मिशनरी का मुख्य एजेंट सक्रिय बताया जा रहा है, जो पनियरा क्षेत्र की दलित बस्तियों में गरीब महिलाओं को आर्थिक सहायता देकर उनका विश्वास जीतने की कोशिश करता है। जैसे-जैसे महिलाएं इन लोगों के संपर्क में आती हैं, उन्हें प्रार्थना सभाओं में शामिल होने के लिए प्रेरित किया जाता है।
धर्म परिवर्तन कराने के लिए मिशनरियों की ओर से विशेष प्रशिक्षण भी दिया जाता है जो लोग इस प्रक्रिया को पूरा कर लेते हैं उन्हें अन्य गांवों में भेजा जाता है, ताकि वे वहां के लोगों को भी ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित कर सकें।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार, यह गिरोह तेजी से अपना नेटवर्क बढ़ा रहा है और नए-नए इलाकों में अपनी गतिविधियां फैला रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें