फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सीबीटी आधारित होगी पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद में चार राजकीय पॉलीटेक्निक हैं संचालित
विज्ञापन

15 जनवरी से अब तक तीन हजार से अधिक आवेदन
महराजगंज। पाॅलीटेक्निक संयुक्त प्रवेश परीक्षा इस बार सीबीटी (कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट) के जरिये होगी। 15 जनवरी से प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। पुरैना खंडी पालीटेक्निक के प्रवक्ता संदीप कुमार सिंह के मुताबिक 3,000 से अधिक आवेदन 10 मार्च 2026 तक प्राप्त हो चुके हैं।
उन्होंने बताया कि सर्वाधिक 876 आवेदन इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के लिए तो सबसे कम सिविल इंजीनियरिंग के लिए 320 आए हैं। राजकीय पॉलीटेक्निक में सिविल इंजीनियरिंग के 60, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग 60, मैकेनिकल इंजीनियरिंग 60, प्रोडक्शन 60, लेटरल और अन्य सीटों को मिलाकर कुल 576 सीटें तय हैं।
विज्ञापन

राजकीय पॉलीटेक्निक पुरैना में इसके लिए हेल्प डेस्क भी बनाया गया है जो आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को मदद उपलब्ध करा रहा है। महामाया आईटी पाॅलीटेक्निक धनेवा में डिप्लोमा इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग के 60, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग 60 ओर कंप्यूटर इंजीनियरिंग डिप्लोमा के लिए भी 60 सीटें उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

वर्जन
पॉलीटेक्निक में इलेक्ट्रिकल का क्रेज इसलिए है। इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के बाद, कंट्रोल सिस्टम, अक्षय उर्जा, स्मार्ट होम डिजाइनर के रूप में आगे बढ़ने के मौके अधिक मिलते हैं। पाॅलीटेक्निक संयुक्त प्रवेश परीक्षा कंप्यूटर आधारित मई में होनी है। इसलिए ऐसा केंद्र तलाश किया जा रहा है। जहां पर्याप्त कंप्यूटर मानिटर उपलब्ध हो।
-मसुद इसरत, नोडल प्राचार्य तकनीकी शिक्षा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें