टॉस्क फोर्स की बैठक में डीएम ने अफसरों को नसीहत दी।
- फोटो : विनोद गुप्ता
डीएम ने पल्स पोलियो अभियान की सफलता के लिए अफसरों के साथ सोमवार को बैठक की। सभी अधिकारियों को टीम भावना से कार्य करने का निर्देश दिया। जिला टास्क फोर्स की बैठक में डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि अभियान के दौरान उपलब्धि किसी भी दशा में राज्य औसत से कम न हो। जिले के चार पीएचसी इसमें पीछे हैं। डॉक्टरों का मुख्य कार्य मरीजों का इलाज करना है। परंतु अभियान की सफलता के लिए भी सभी को कार्य करना है।
चिकित्साधिकारी अपने वरिष्ठ, डब्लू, एचओ तथा यूनीसेफ से वार्ता करके कार्य करें। लाभार्थी बच्चों की लिस्ट तैयार करने के लिए आशा तथा एएनएम को मानदेय दिया जाता है। इसे समय से उपलब्ध करा दें। यह असंतोष जनक स्थिति है कि कई पीएचसी से अभी पल्स पोलियो अभियान का माइक्रोप्लान नहीं जमा किया गया है। कहा कि जिले में 2008 से कोई पोलियो केस नहीं मिला है। प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ.आईए अंसारी ने बताया कि जिले में नियमित टीकाकरण का कार्य राज्य औसत से कम से कम इसमें 15 प्रतिशत वृद्धि की आवश्यकता है। डॉ. राजेन्द्र ने कहा कि सात से 14 अप्रैल तक मिशन इन्द्रधनुष चलाया जाएगा। सीएमओ डॉ. कृष्ण गोपाल सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया। सीएमएस डॉ. आरबीराम, प्रदीप श्रीवास्तव, डॉ. ध्रुव महाजन, डॉ. राकेश व प्रभारी चिकित्साधिकारी उपस्थित रहे।