फरेंदा। दो स्पोर्ट्स बाइक पर सवार युवतियों ने फरेंदा बाईपास पर बने ओवरब्रिज पर रील बनाकर डाला तो ये वायरल हो गया। दिन भर एक सोशल मीडिया पर रील चदी तो फरेंदा पुलिस हरकत में आ गई। मंगलवार को एक बाइक फरेंदा थाना क्षेत्र के मथुरानगर से बरामद की गई है।
सोशल मीडिया पर रील बनाने की होड़ में युवा गोरखपुर-सोनौली हाईवे पर यातायात नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। बाइक पर खतरनाक स्टंट करते हुए वीडियो बनाने का सिलसिला लगातार बढ़ रहा है। तेज रफ्तार में बाइक चलाने के साथ हाईवे पर युवक व युवतियां भोजपुरी गानों पर रील बना कर सोशल मीडिया पर वायरल कर रहे हैं। फरेंदा के हाईवे पर बने ओवरब्रिज पर एक रील सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें दो युवतियां एक बाइक पर भोजपुरी गीत पर स्टंट कर रही हैं। वहीं उनके साथ दूसरे बाइक पर बैठे कुछ लोग रील बना रहे हैं। सोशल मीडिया पर रील वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन भी हरकत में आया और रील बनाने में इस्तेमाल हुए दो में से एक बाइक (नीले रंग के यामाहा आर-15) को थाने लाया गया।
थानाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने बताया कि रील बनाने के दौरान प्रयोग में लाए गए वाहन को थाने लाया गया है। उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।