फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: कड़ी सुरक्षा के बीच पुलिस भर्ती परीक्षा आज, केंद्र पर लगा जैमर

Fri, 16 Feb 2024 08:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए जिले में 26 केंद्र बने हैं। पांच सेक्टर में परीक्षा केंद्रों को बांटा गया है। शहर में रूट भी डायवर्जन किया गया है। परीक्षार्थियों के लिए रोडवेज बस की व्यवस्था है। शहर में स्टेशन पर बसें लगी रहेंगी। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। 49152 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा केंद्रों पर जैमर लगा दिया गया है। सघन जांच के बाद केंद्र में प्रवेश मिलेगा।
विज्ञापन

शनिवार से होने वाली पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम हैं। इसके लिए पांच क्षेत्राधिकारी, 30 निरीक्षक व 600 से अधिक कांस्टेबल की ड्यूटी लगाई गई है। साथ ही क्यूआरटी व अन्य टीमें भी लगाई गई हैं। अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह ने बताया कि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिले को पांच जोन में बांटा गया है। सभी जोन में एक एसडीएम और एक सीओ की तैनाती की गई है। जिले के 26 केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षा कराई जाएगी। पहली पाली सुबह 10 से 12 और दूसरी पाली में तीन से पांच बजे तक परीक्षा होगी।

दो दिन शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर 12 घंटे रहेगी नो एंट्री
महराजगंज। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर शहर में जाम से निजात दिलाने के लिए शनिवार और रविवार को भारी वाहनों का शहर में नो एंट्री रहेगी। इसके लिए यातायात पुलिस ने नया रूट तैयार कर लिया है। जबकि आपातकालीन और रोडवेज सेवाएं जारी रहेंगी। दो दिनों तक सुबह सात बजे से रात सात बजे तक कोई भी भारी वाहन शहर में प्रवेश नहीं करेगा।
विज्ञापन


यातायात प्रभारी अरुणेंद्र प्रताप सिंह ने बताया है कि अब सिसवा, घुघली की तरफ से आने वाले हैवी ट्रैफिक जिसे फरेंदा की ओर जाना है। यह नो एंट्री के समय शिकारपुर, परतावल, पनियरा, कैंपियरगंज से होकर फरेंदा जाएंगे। उधर, निचलौल से फरेंदा, गोरखपुर रोड की ओर आने वाले हैवी ट्रैफिक सिंदुरिया से शिकारपुर और परतावल होकर जाएंगे। चौक रोड से फरेंदा, गोरखपुर रोड की ओर आने वाला हैवी ट्रैफिक झंझनपुर से सिंदुरिया, शिकारपुर, परतावल होकर जाएंगे। फरेंदा की ओर से निचलौल, चौक, सिंदुरिया और शिकारपुर जाने वाले हैवी ट्रैफिक कैंपियरगंज, पनियरा, परतावल, शिकारपुर, सिंदुरिया होकर जाएंगे। गोरखपुर, परतावल बाजार की ओर से आने वाली हैवी ट्रैफिक को नो एंट्री के समय शिकारपुर से डायवर्जन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें