फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वारदात का खुलासा: महाराजगंज में बेल्ट से गला कसकर शादीशुदा प्रेमी ने युवती की हत्या, इस जिद पर लड़की को था मारा

Tue, 17 May 2022 05:51 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज

सार

घटना का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने बताया कि सिंदुरिया थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण में स्थित सिवान से बीते रविवार को एक युवती का शव बरामद हुआ था। आरोपी की पहचान मुकेश उर्फ मुकेंद्र पटेल निवासी पतरेंगवा थाना सिंदुरिया के रूप में हुई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय चालान कर दिया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महराजगंज के सिंदुरिया थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण के सिवान में बीते रविवार को बरामद हुई युवती के शव की गुत्थी को पुलिस ने मंगलवार को सुलझा दिया। मामले में घटना को अंजाम देने वाले आरोपी युवक को हिरासत में लेकर उसका चालान कर दिया है। युवती के शादी करने की जिद पर अड़ने के चलते उसके ही शादीशुदा प्रेमी ने घटना को अंजाम दिया। 

विज्ञापन


मंगलवार को पुलिस कार्यालय में घटना का पर्दाफाश करते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने बताया कि सिंदुरिया थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण में स्थित सिवान से बीते रविवार को एक युवती का शव बरामद हुआ था। मामले में पुलिस हत्या का मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना कर रही थी। विवेचना के दौरान ही एक युवक का नाम प्रकाश में आने पर जब उसे थाने पर लाकर कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने पूरी कहानी बता दी। युवक ने बताया कि युवती के साथ उसका प्रेम प्रसंग था लेकिन वह शादीशुदा होने के कारण उससे विवाह नहीं कर सकता था। जबकि युवती उस पर आए दिन शादी का दबाव बना रही थी।

विज्ञापन

इसी बात से नाराज होकर उसकी पत्नी भी अपने मायके चली गई। समझाने के बावजूद युवती नहीं मान रही थी। इसी बीच 14 मई को युवती अपनी बहन के घर से अपने घर जाने के लिए निकली, लेकिन वह गांव में स्थित एक बगीचे में आकर बैठ गई और घर में घुसने के लिए दबाव बनाने लगी। इससे तंग आकर आरोपी ने युवती को सिवान में ले जाकर अपनी बेल्ट से उसका गला कसकर मार दिया। एसपी डॉ. कौस्तुभ ने बताया कि आरोपी मुकेश उर्फ मुकेंद्र पटेल निवासी पतरेंगवा थाना सिंदुरिया का हत्या की धारा के तहत केस दर्ज कर न्यायालय चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें