फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मेले के दिन बृजमनगंज में रहेगा रूट डायवर्जन

विज्ञापन
विज्ञापन
फरेंदा। बृजमनगंज के ऐतिहासिक रामलीला मेला सोमवार व मंगलवार को कस्बा के चारों तरफ रूट डायवर्जन रहेगा। इसके साथ ही सुरक्षा के मद्देनजर बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स भी लगेंगी।
विज्ञापन

रामलीला मेला को लेकर उस्का बाजार की तरफ से आने वाले वाहन लेदवा चौराहा से आलमचक मार्ग की तरफ, धानी की तरफ से आने वाले वाहन ब्लॉक मोड़ से लेहड़ा स्टेशन की तरफ, फरेंदा की तरफ से आने वाले वाहन मामी चौराहा फ़ुलमनहा से मिश्रौलिया या लेहड़ा स्टेशन की तरफ, कोल्हुई की तरफ से आने वाले वाहन का मिश्रौलिया से सजनवा बाबू व फ़ुलमनहा की तरफ रूट डायवर्जन रहेगा।
थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा ने बताया कि मेले की सुरक्षा के लिए चार थानाध्यक्ष 20 उपनिरीक्षक 70 हेड कांस्टेबल, एक महिला उपनिरीक्षक 10 महिला कांस्टेबल पांच यातायात पुलिस, एक प्लाटून पीएससी व एक फायर सर्विस की गाड़ी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें