फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: अवैध खनन पर चला पुलिस का चाबुक...29 वाहन सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध खनन एवं अवैध परिवहन के विरुद्ध पुलिस-प्रशासन ने की बड़ी कार्रवाई
विज्ञापन

13 ट्रैक्टर-ट्रॉली, 07 लोडर, 02 जेसीबी मशीन एवं 02 डंपर किए सीज
महराजगंज। अवैध खनन के खिलाफ पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस ने मंगलवार को छापा मारकर 24 वाहन सीज किए। इस दौरान अवैध रूप से मिट्टी/बालू खनन एवं परिवहन में संलिप्त 13 ट्रैक्टर-ट्रॉली, सात लोडर, सात जेसीबी मशीन एवं दो डंपर को पकड़कर सीज कर दिया गया। खनन से संबंधित कागजात नहीं दिखाने पर यह कार्रवाई की गई।
पुलिस टीम ने थाना निचलौल, भिटौली, पनियरा, श्यामदेउरवा, फरेंदा घुघली ने छापा मारा। अभियान के दौरान पुलिस एवं प्रशासन की टीम द्वारा नदी तटों, निर्माणाधीन क्षेत्रों तथा संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी गई। मिठौरा में अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत निचलौल पुलिस ने मंगलवार देर शाम महेशपुर कबेलवा क्षेत्र में अवैध रूप से चल रहे मिट्टी खनन के कारोबार पर शिकंजा कसा।
विज्ञापन

पुलिस ने मौके से खनन कार्य में लगे दो ट्रैक्टर, लोडर व एक ट्रॉली को जब्त कर लिया। हालांकि पुलिस की दबिश पड़ते ही खनन में संलिप्त लोग अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग निकले। इसी तरह से अन्य थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए बालू खनन एवं परिवहन में संलिप्त 13 अदद ट्रैक्टर-ट्रॉली, सात अदद लोडर, दो अदद जेसीबी मशीन एवं दो डंपर को पकड़कर सीज कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि अवैध खनन न केवल राजस्व की क्षति पहुंचाता है बल्कि पर्यावरण एवं कानून व्यवस्था पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालता है। इसी को दृष्टिगत रखते हुए जनपद में लगातार अभियान चलाकर ऐसे तत्वों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि यदि कहीं भी अवैध खनन, अवैध परिवहन अथवा संदिग्ध गतिविधियों की मिल तो तत्काल स्थानीय पुलिस अथवा प्रशासन को सूचित करें, जिससे त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही की जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें