फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: नौतनवा में पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा। होली एवं ईद समेत अन्य त्योहारों के दृष्टिगत शुक्रवार की दोपहर सीओ अंकुर गौतम के नेतृत्व में पुलिस एवं एसएसबी के जवानों ने नगर में फ्लैग मार्च कर लोगों को सुरक्षा एवं पुलिसिया तत्परता का एहसास कराया।
विज्ञापन

सीओ अंकुर गौतम एवं थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव ने बताया कि फ्लैग मार्च के माध्यम से आमजन को सुरक्षा व्यवस्था का एहसास कराने के साथ ही उनसे त्योहारों को शांति एवं कुशलता पूर्वक संपन्न कराने की अपील भी की जा रही है। उन्होंने कहा कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है। आप सभी मिल-जुलकर पुलिस का सहयोग करते हुए त्योहारों को भाईचारे के साथ संपन्न कराएं। इस दौरान थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव, वरिष्ठ उप निरीक्षक संजय कुमार, चौकी प्रभारी रामजी गुप्ता, जयप्रकाश सिंह, रामरतन यादव, चंदन खरवार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें