फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: त्योहारों को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, सुरक्षा का दिलाया भरोसा

विज्ञापन
विज्ञापन
फरेंदा। धनतेरस, दीपावली और छठ को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए शुक्रवार को पुरंदरपुर पुलिस ने क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला। क्षेत्राधिकारी फरेंदा दीपशिखा वर्मा व थानाध्यक्ष गौरव राय कन्नौजिया सहित पुलिस बल ने संवेदनशील क्षेत्रों और बाजारों में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान आमजन और व्यापारियों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया।
विज्ञापन

फ्लैग मार्च रानीपुर, पुरंदरपुर, सोहरवालिया, सुधारपुर, समरधीरा चौराहा, हरैया रघुवीर, मोहनापुर, लालाइन पैसिया सहित विभिन्न प्रमुख स्थानों से होकर गुजरा। पुलिस क्षेत्राधिकारी ने कहा कि आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ त्योहार मनाएं। पुलिस सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह सतर्क है। असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें