मिठौरा। क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाए रखने और आमजन में सुरक्षा की भावना बढ़ाने के उद्देश्य से रविवार को पुलिस क्षेत्राधिकारी निचलौल रविंद्र सिंह के नेतृत्व में थाना चौक पुलिस ने कस्बे में पैदल फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च में थाना प्रभारी मनीष पटेल सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी शामिल रहे। फ्लैग मार्च थाना परिसर से शुरू होकर चौक बाजार, प्रमुख चौराहों, भीड़भाड़ वाले मार्गों और संवेदनशील स्थानों से होकर गुजरा।
फ्लैग मार्च के दौरान दुकानदारों एवं व्यापारियों से संवाद कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिया गया। साथ ही सड़क पर अनावश्यक भीड़ न लगाने, संदिग्ध गतिविधियों की तत्काल पुलिस को सूचना देने और यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करने की अपील की गई। क्षेत्राधिकारी रविंद्र सिंह ने फ्लैग मार्च के दौरान पुलिसकर्मियों को हर समय सतर्क एवं मुस्तैद रहकर ड्यूटी निभाने के निर्देश दिए।