बिना पास के पहुंचे लोगों को पुलिस ने खदेड़ा
फरेंदा(महराजगंज)। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का मतगणना कराने पहुंचे अभिकर्ताओं पर पुलिस ने खदेड़ दिया। सीओ सुनील दत्त दूबे ने कहना है बिना कोविड-19 रिपोर्ट व बिना पास के पहुंचे लोगों सख्ती के साथ हटाया गया। कोरोना गाइडलाइन का सख्ती से पालन कराया गया है।
भोजन नहीं मिलने पर सफाईकर्मियों ने किया विरोध
पनियरा। मतगणना में ड्यूटी पर लगे सफाईकर्मियों ने नाश्ता व भोजन नहीं मिलने पर विरोध प्रदर्शन किया। सफाईकर्मियों ने आरोप लगाया कि सुबह 6 बजे से सभी सफाईकर्मी ड्यूटी पर मुस्तैदी रहे। इसके बावजूद अधिकारियों की ओर से भोजन व नाश्ता का व्यवस्था नहीं की गई। एडीओ पंचायत राधेश्याम सिंह ने बताया कि भोजन और नाश्ता की व्यवस्था तुरंत करा दी गई थी।
खाने-पीने के सामान के लिए हुई परेशानी
महराजगंज। मतगणना के दौरान प्रत्याशी, अभिकर्ता व अन्य लोग खाने-पीने के सामान के लिए परेशान रहे। कारण मतगणना स्थल के बाहर सीमित संख्या में दुकानें लगी थीं। अधिकांश स्थलों पर खीरा व शर्बत के दुकानदारों ने लोगों को राहत देने का कार्य किया। जिले के 12 ब्लॉकों में चल रही मतगणना के दौरान प्रत्याशियों व अभिकर्ताओं को वक्त गुजारने के दौरान परेशानी हुई। इक्का-दुक्का दुकानें खुली दिखीं तो भीड़ देखकर कुछ लोग वहां जाने की हिम्मत नहीं जुटा पाए।