प्रेक्षक ने किया मतगणना का निरीक्षण
डीएम और एसपी ने भी व्यवस्था के बारे में ली जानकारी
महराजगंज/लक्ष्मीपुर। मतगणना का जायजा लेने प्रेक्षक भीमसेन ने जिले के कई मतगणना केंद्रों का निरीक्षण किया। इसके अलावा डीएम डॉ. उज्ज्वल कुमार, एसपी प्रदीप गुप्ता ने फरेंदा, नौतनवां, परतावल, निचलौल समेत अन्य मतगणना केंद्रों का जायजा लिया।
लक्ष्मीपुर के ग्राम पंचायतों की मतगणना सरदार पटेल इंटर कॉलेज सोंधी लक्ष्मीपुर में चल रहा है। मतगणना करीब एक घंटे बाद शुरू हुआ। लक्ष्मीपुर मतगणना का जायजा लेने प्रेक्षक भीमसेन करीब 12 बजे पहुंचे। उन्होंने प्रत्येक टेबल का निरीक्षण किया। मतगणना कर्मियों से उनकी समस्याओं से अवगत हुए। स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। इस दौरान एसडीएम नौतनवां प्रमोद कुमार, तहसीलदार नौतनवां अशोक कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे।