फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बाइक चुराकर भाग रहे नेपाली युवक को पुलिस ने पकड़ा

Mon, 19 Feb 2024 08:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। शहर के थाना रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक के सामने सोमवार को एक नेपाली युवक बाइक चुराकर भागने लगे। लोगों का शोर सुनकर पुलिस कर्मी ने आरोपी युवक को बाइक के साथ दौड़ाकर पकड़ लिया। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए चालान कर दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, निचलौल शहर के महाशय मुहल्ला निवासी फिरोज थाना रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक पर कुछ कार्य के लिए बाइक से गए थे। फिरोज बाइक खड़ी कर अभी बैंक में प्रवेश करने वाले ही थे। इसी बीच पहले से बाइक चोरी के फिराक में खड़ा एक नेपाली युवक बाइक लेकर भागने लगा। यह देख फिरोज शोर मचा दिया। अचानक चोरी की आवाज सुन बैंक के अंदर से लेकर बाहर तक पकड़ों-पकड़ों की चीख पुकार मच गई। इसी बीच रास्ते से होकर गुजर रहे पुलिस कर्मियों ने युवक को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम नियामुल्लाह मीर निवासी बोदवार जिला रूपंदेही नेपाल बताया। क्षेत्राधिकारी अनुज कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस की सक्रियता से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके बाद संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें