फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: हिंदू धर्म पर अभद्र टिप्पणी करने वाले की तलाश में जुटी पुलिस

Mon, 06 Jan 2025 05:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
परतावल। सोमवार को सोशल मीडिया पर एक युवक ने हिंदू धर्म पर अभद्र टिप्पणी की। आरोपी महराजगंज जिले के श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है। एक्स पर शिकायत होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने युवक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सोमवार को सोशल मीडिया पर एक स्क्रीन शाट वायरल हुआ। वायरल स्क्रीन शाट में एक टीवी चैनल की ओर से प्रयागराज में आयोजित कुंभ मेला को लेकर पोस्ट डाला गया है। उसी पोस्ट पर युवक ने हिंदू धर्म पर अभद्र टिप्पणी करते हुए कमेंट किया। उक्त कमेंट का स्क्रीन शाट लेकर किसी ने एक्स पर पुलिस के उच्चाधिकारियों से शिकायत दर्ज कराई है। आरोपी श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है। श्यामदेउरवां पुलिस युवक की तलाश में जुट गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें