फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम प्रधान को पुलिस लाई थाने 

Wed, 04 May 2016 01:49 AM IST
महराजगंज/ ब्यूरो
विज्ञापन
ग्राम प्रधान को थाने में लाई पु‌ि‌िललिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
 सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के रुद्रापुर गांव के ग्राम प्रधान को पूछताछ के लिए मंगलवार की सुबह पुलिस ने थाने उठा लाई है।

जिला स्तरीय तहसील दिवस में उत्तर प्रदेश ग्राम प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष अजय धर दूबे के नेतृत्व में सदर ब्लॉक के समस्त ग्राम प्रधान डीएम व एसपी को ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने बताया कि रुद्रापुर गांव के ग्राम प्रधान रणजीत यादव को कोतवाली पुलिस फर्जी मुकदमा में फंसाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया की रुद्रापुर गांव में आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण कार्य चल रहा है। निर्माण कार्य से नाराज गांव के ही विनोद व प्रदीप अपने पिता रामसागर मौके पर गए। 

अध्यक्ष अजय दूबे ने बताया कि रामसागर पहले से हर्ट व टीबी के मरीज हैं जो मौके पर गए और आकस्मिक मौत हो गई। लेकिन मृतक परिवार के लोगों ने गांव के ग्राम प्रधान रणजीत यादव पर गाली गलौज व मारपीट का झूठा आरोप लगाते हुए फर्जी मुकदमा लगवाने का प्रयास कर रहे हैं। ग्राम प्रधान संघ ने ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि पूरे मामले का सही जांच करा कर ही मुकदमा दर्ज किया जाए। 
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि गांव के लोगों ने बताया कि जिस समय रामसागर की मौत हुई। उस समय न तो मृतक व्यक्ति या उसके परिवार के लोगों से कोई बात विवाद नहीं हुआ। लेकिन पुरानी चुनावी रंजिश को लेकर मृतक परिवार के लोग फर्जी मुकदमा में फंसाने का प्रयास कर रहे हैं। 

प्रधान संघ ने पूरे मामले का न्यायिक मजिस्ट्रेट से जांच करा कर कार्रवाई करने की मांग की है। इस दौरान प्रणय गौतम, रामप्रीत गुप्ता, धनंजय शर्मा, शैलेंद्र मद्धेशिया, शशिप्रभा सिंह, विजय प्रजापति, रमेश सिंह, अर्चना सिंह, राधेश्याम यादव, जयराम, महेश चौरसिया सहित तमाम प्रधान मौजूद रहे।
कोतवाली पहुंचे लोग
सदर ब्लॉक के रुद्रापुर गांव में सोमवार की रात में 60 वर्षीय वृद्ध की संदिग्ध रूप से मौत हो गई थी। मृतक परिवार के लोग गांव के ही ग्राम प्रधान के ऊपर मारने -पीटने का आरोप लगाया। इस बात की खबर जब गांव के लोगों को हुई तो गांव के लोग मंगलवार को सदर कोतवाली पहुंच गए और झूठे आरोप में बंद ग्राम प्रधान को छोड़ने की अपील करने लगे। गांव के लोगों ने कहा कि जिस समय रामसागर की मौत हुई उस समय ग्राम प्रधान रणजीत यादव व मृतक परिवार के लोगों से कोई वाद विवाद नहीं हुआ। जब कि रामसागर की तबीयत कई वर्षों से खराब भी चल रही थी।
विज्ञापन

और वे हर्ट व टीबी के मरीज थे। गांव के लोगों ने बताया कि रामसागर की मौत आकस्मिक मौत है। जयप्रकाश, रामप्रीत, अभिषेक, बाबूलाल, रामसेवक, मोहन, दीनदयाल, अखिलेश.   बृजेश यादव, राजेश शुक्ल सहित तमाम लोग मौजूद रहे। 


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें