फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में प्रयोग होने वाली दवाओं के साथ चार आरोपित गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नशे में प्रयोग होने वाली दवाओं के साथ चार आरोपित गिरफ्तार
विज्ञापन

ठूठीबारी। नशे में प्रयोग की जाने वाले दवाओं के अवैध धंधे का खुलासा दो दिन के छापा के बाद रविवार को हुआ। इसमें लिप्त चार आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनका एक साथी अभी पुलिस की पकड़ से दूर है। छापा में 270 शीशी कफ सीरप, 50 शीशी खाली, 66 खाली डिब्बा, 13,762 कैप्सूल, 12,32 टैबलेट बरामद हुआ है।
विज्ञापन

रविवार को दोपहर में कोतवाली परिसर में एएसपी निवेश कटियार ने मामले का पर्दाफाश करते हुए कहा कि ठूठीबारी कस्बे में अलग-अलग स्थानों पर टीम ने दो दिन छापा डाला। इसके बाद इस धंधे का खुलासा हुआ। विधानसभा चुनाव को देखते हुए मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए टीम विशेष सतर्कता बरत रही है। जांच के दौरान जानकारी मिलने पर टीम ने ताबड़तोड़ कई स्थानों पर छापा डाला गया। आरोपित सुमित गुप्ता, राहुल गुप्ता, महेश कुमार निगम निवासी ठूठीबारी व विष्णु उर्फ कृष्णा गुप्ता निवासी राजाबारी को गिरफ्तार किया गया। एक आरोपी विंध्याचल मद्धेशिया निवासी ठूठीबारी की तलाश में टीम जुटी है। वह भी जल्दी गिरफ्तार हो जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें