फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: नेपाल बाॅर्डर पर पुलिस और एसएसबी के जवानों ने किया पेट्रोलिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय सीमा पर वाहनों की जांच भी की
विज्ञापन


निचलौल। नेपाल सीमा पर एसएसबी और पुलिस की संयुक्त टीम ने सोमवार को अंतरराष्ट्रीय सीमा कनमिसवा से औरहवा टोले तक पैदल गश्त किया। सुरक्षा एजेंसियों ने बॉर्डर पर चौकसी रखने व आम जनमानस का सुरक्षा दिलाने का भरोसा दिया। इस दौरान टीम ने बाॅर्डर पर लगे पिलरों का भी निरीक्षण किया।
सुरक्षा एजेंसियों के जवानों ने आवागमन कर रहे राहगीरों से अपील किया कि किसी भी संदिग्ध काम व संदिग्ध व्यक्ति की जानकारी होने पर सीमा क्षेत्र के जवानों को जानकारी दें। इसी के साथ वाहनों की सघन जांच-पड़ताल किया गया। दूसरी तरफ सीमा की सुरक्षा व स्वच्छता की निगरानी करते रहने की बात कही गई। सुरक्षा एजेंसियों ने अंतरराष्ट्रीय सीमा और पगडंडी रास्तों पर पेट्रोलिंग की और आने-जाने वाले व्यक्तियों की गहनता के साथ जांच और संदेह होने पर पहचान पत्र के साथ पूछताछ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसबी के उप निरीक्षक अनिल कुमार व बहुआर चौकी प्रभारी मनोज कुमार गुप्ता ने संयुक्त रूप से बताया कि किसी भी प्रकार की राष्ट्र विरोधी या समाज विरोधी गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने सीमा पर संयुक्त पैदल गश्त किया और आने-जाने वाले लोगों की गहनता के साथ जांच की गई। संदेह होने पर पहचान पत्र के साथ पूछताछ किया गया। इस मौके पर उपनिरीक्षक कपिल प्रजापति, हेड कांस्टेबल सरफुद्दीन खान, शुभम वर्मा, शिव प्रताप सिंह, परमेश्वर यादव एसएसबी जवान लोहित राभा, चंदन गौतम, प्रमोद कुमार, मानिक राव उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें