ठूठीबारी। भारतीय सीमा क्षेत्र से तस्करी कर नेपाल ले जाए जा रहे 20,020 अवैध पटाखे नेपाल पुलिस ने बरामद किए। कार्रवाई के बाद पुलिस ने सभी पटाखों को पानी में डुबोकर नष्ट कर दिया। नेपाल के नवलपरासी जिले के नगरपालिका वार्ड-8 स्थित चौरंगी में वाहनों की जांच के दौरान पुलिस को यह सफलता मिली।
विज्ञापन
जिला पुलिस के सूचना अधिकारी डीएसपी मदन थापा ने बताया कि बरामद पटाखों में किंग कोबरा के 10,500 पीस, मैजिक पेपर शॉट के 8,750 पीस समेत विभिन्न प्रकार के पटाखे शामिल थे। सभी पटाखों को नष्ट करा दिया गया।