फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पोल शिफ्टिंग का विवाद सुलझा, तार हटाया गया

Fri, 04 Apr 2025 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
ठूठीबारी। स्वामी विवेकानंद इंटरमीडिएट काॅलेज की छत से होकर गुजरे बिजली के हाइटेंशन तार हटाने को लेकर हुआ विवाद सुलझ जाने से प्रशासन ने राहत की सांस ली है। इस मामले का समाधान बिजली व राजस्व विभाग की टीम ने ग्राम सभा की भूमि से पोल को शिफ्ट और तार हटाकर किया है।
विज्ञापन

समस्या निस्तारण के लिए नायाब तहसीलदार अभिषेक मिश्र के नेतृत्व में बिजली व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने भारी पुलिस बल के साथ बृहस्पतिवार दोपहर में ठूठीबारी पहुंच ग्राम सभा की चिह्नित भूमि पर पोल शिफ्ट कराकर विवाद को सुलझा दिया। इस दौरान ठूठीबारी कोतवाली प्रभारी राघवेन्द्र सिंह, एसडीओ आशीष बिष्ट, जेई रजनीश गौड़, लेखपाल भारतेंदु मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें