फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: एक्सपोजर विजिट पर गुजरात जाएंगे पीएम श्री के शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
गिरहिया व बेलवा खुर्द से एक-एक शिक्षक का चयन
विज्ञापन

मंडल से कुल आठ शिक्षक जाएंगे गुजरात के गांधीनगर
पीएमश्री गिरहिया बंजारी पट्टी के धन्नू चौहान व कंपोजिट बेलवा खुर्द के डाॅ. प्रभुनाथ प्रसाद का नाम चयनित
महराजगंज। गुजरात के गांधीनगर आईआईटी एक्सपोजर विजिट पर एक माह के लिए पीएमश्री के शिक्षक जाएंगे। संयुक्त शिक्षा निदेशक की तरफ से जारी पत्र में चयनित शिक्षकों को 23 मार्च को जौनपुर के शाहगंज जंक्शन पर आमंत्रित किया गया है। यहां से वह ट्रेन से गुजरात के गांधीनगर जाएंगे।
पीएमश्री के शिक्षक नवाचार सीखने एक माह के एक्सपोजर विजित पर गुजरात गांधीनगर आईआईटी जाएंगे। इसके लिए संयुक्त शिक्षा निदेशक ने चयनित शिक्षकों को विजिट अवधि तक मुक्त करने का निर्देश पत्र बेसिक शिक्षा अधिकारी को दिया है। जनपद से पीएमश्री गिरहिया बंजारी पट्टी के धन्नू चौहान व कंपोजिट बेलवा खुर्द के डाॅ. प्रभुनाथ प्रसाद का नाम चयनित हुआ है।
विज्ञापन

वहीं गोरखपुर मंडल से कुल आठ शिक्षकों का चयन किया गया है। देवरिया से खुर्शीद अहमद प्राथमिक स्कूल सहवां से तो सुरेश चंद्र पांडेय कंपोजिट बैदा बांसपार का नाम चयनित किया गया है। कुशीनगर से सुधीर श्रीवास्तव कंपोजिट दुर्गवलिया तो सूर्य प्रताप कंपोजिट भरवलिया, बनकट खोटही व गोरखपुर से प्रमोद कुमार सिंह कंपोजिट उस्का व मंजुषा सिंह कंपोजिट बरहुआ का चयन किया गया है।
विज्ञापन

वर्जन
पीएमश्री के दो शिक्षक नवाचार आधारित डिजिटल व एआई आधारित प्रशिक्षण के लिए गुजरात के गांधीनगर आईआईटी जाएंगे। संयुक्त शिक्षा निदेशक का पत्र प्राप्त हुआ है।
-रिद्धि पांडेय, बीएसए, महराजगंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें