फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: कपिलवस्तु में कर्फ्यू...सीमावर्ती क्षेत्रों में अलर्ट

विज्ञापन
बोर्डर पर जांच करते जवान। 
विज्ञापन
सोनौली। सीमावर्ती जिले कपिलवस्तु में साम्प्रदायिक हिंसा के बाद नेपाल सरकार ने कर्फ्यू और निषेधाज्ञा लगा दिया है। घटना के बाद सुरक्षा को लेकर सोनौली सीमा और रुपनदेही जिले में भी पुलिस सतर्क हो गई है। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए भारी पुलिस बल कपिलवस्तु में लगाया गया है।
विज्ञापन

घटना के बाद नवरात्र पर्व और ईद के त्योहार को लेकर प्रशासन ने सीमावर्ती क्षेत्र में अलर्ट जारी किया है। नेपाल के कपिलवस्तु जिला प्रशासन कार्यालय ने शनिवार को एक बयान जारी कर बताया कि कर्फ्यू दोपहर 2 बजे से लगाया गया है उसके बाद स्थिति को देखते हुए आगे का निर्णय लिया जाएगा।
सीमावर्ती क्षेत्र में दो पक्षों की झड़प के बाद भारतीय सीमा में पुलिस अलर्ट पर है। नेपाल से आने-जाने वाले यात्रियों की कड़ी जांच की जा रही है। मुख्य सीमा के अलावा बॉर्डर से जुड़ी सभी पगडंडियों पर भारतीय सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हैं।
विज्ञापन

घटना को लेकर सीमा से सटे नेपाल के नेपालगंज, रुपंदेही, कपिलवस्तु व नवलपरासी जिलों में अलर्ट है। यह सतर्कता नवरात्र पर्व को देखते हुए बरती जा रही है। साथ ही नेपाल सीमा पर सुरक्षा एजेंसियां भी सतर्क है।
नेपाल प्रशासन सोशल मीडिया पर भी निगरानी रख रही है। हर उस बात की निगरानी की जा रही है जिससे सामाजिक सौहार्द प्रभावित हो सकता है। भारतीय सुरक्षा एजेंसियां भी सोशल मीडिया पर निगरानी रख रही हैं।
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी नौतनवा अंकुर गौतम ने बताया कि पर्व को लेकर अलर्ट जारी है। सीमावर्ती झेत्र में सतर्कता और निगरानी के निर्देश दिए गए है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें