फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi Nepal Visit: पीएम मोदी ने लुंबिनी पहुंचकर माया देवी के किए दर्शन, बोधि वृक्ष पर चढ़ाया जल

Mon, 16 May 2022 01:31 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।

सार

पीएम मोदी ने मायादेवी मंदिर में पूजन दर्शन के बाद बौद्ध भिक्षुओं से मिलकर उनका आशीर्वाद लिए। बताया गया कि यही वह स्थान है, जहां भगवान बुद्ध का जन्म हुआ था। फिर वह 11 बजे पवित्र कुंड और पवित्र बगीचे का दर्शन किए।
विज्ञापन
1 of 5
pm modi nepal visit - फोटो : विवेक जायसवाल।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार सुबह 10:30 बजे नेपाल लुंबिनी भगवान बुद्ध की जन्म स्थली पर पहुंचे। बुद्ध पूर्णिमा पर पीएम मोदी ने माया देवी मंदिर पहुंचकर विशेष पूजा की। इसके पहले उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोगों का हाथ जोड़कर अभिवादन किया।

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
pm modi nepal visit - फोटो : विवेक जायसवाल।
पीएम मोदी का स्वागत नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा ने किया। हेलीपैड से उतरने के बाद रास्ते में छात्र-छात्राओं ने नेपाल एवं भारत का झंडा लेकर पीएम मोदी का उत्साह के साथ स्वागत किया। पीएम मोदी के नेपाल पहुंचते ही लोगों में खूब उत्साह देखने को मिला।
 
विज्ञापन

3 of 5
pm modi nepal visit - फोटो : विवेक जायसवाल।
वहीं पीएम मोदी ने मायादेवी मंदिर में पूजन दर्शन के बाद बौद्ध भिक्षुओं से मिलकर उनका आशीर्वाद लिए। बताया गया कि यही वह स्थान है, जहां भगवान बुद्ध का जन्म हुआ था। फिर वह 11 बजे पवित्र कुंड और पवित्र बगीचे का दर्शन किए।
 

4 of 5
बोधि वृक्ष पर जल चढ़ाते पीएम मोदी। - फोटो : विवेक जायसवाल।
पीएम मोदी ने बोधि वृक्ष पर जल चढ़ाया 
नेपाल के लुंबिनी में  40 से 45 मिनट पीएम मोदी ने मायादेवी मंदिर में दर्शन पूजन किए। इस दौरान उन्होंने बोधि वृक्ष पर जल चढ़ा कर पूजा किया,  फिर वह भारत सरकार द्वारा बनाए जा रहे बौद्ध मठ के उद्धाटन के लिए निकले। रास्ते में मौजूद लोगों का अभिवादन किया। बच्चों को देखकर उन्होंने अपनी गाड़ी धीमी कर दी। बच्चों ने एक साथ कई बाद पीएम मोदी का नाम लेकर उत्साह का परिचय दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीएम मोदी का स्वागत करते नेपाल के प्रधानमंत्री। - फोटो : विवेक जायसवाल।
एक दिवसीय दौरे पर नेपाल पहुंचे पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा-नेपाल के लोगों की बीच आकर बहुत खुशी हुई। इस दौरान उन्होंने नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा को भव्य स्वागत के लिए धन्यवाद कहा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें