फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास के निर्माण से रोजगार का होगा सृजन

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में बनाए जाने हैं 2344 आवास,
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। विकास विभाग द्वारा प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण के माध्यम से पात्र गरीबों को छत मुहैया कराई जाएगी। इन आवासों को निर्मित करने के लिए स्थानीय स्तर के श्रमिकों को 90 दिन तक का रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। इन श्रमिकों को श्रम योजनाओं से भी जोड़ा जाएगा।
ग्रामीण क्षेत्रों में खेतों में गेहूं की बुआई हो चुकी है, ऐसे में खेत के खाली न होने से कहीं कच्चा कार्य नहीं हो पा रहा है। जिले में 2344 प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण के बनने की स्थिति को देखते हुए जिम्मेदारों ने प्रत्येक श्रमिक परिवार को इससे 90 दिन का रोजगार दिलाने की भी व्यवस्था बनाई है। यह भी तय किया गया है कि यदि किसी परिवार में दो सदस्य कार्य करने वाले हैं तो दोनो को कार्य उपलब्ध कराते हुए जहां कार्य को समय से पूरा कराया जाए वहीं प्रत्येक परिवार को 90 दिन का रोजगार दिलाते हुए श्रम विभाग की योजनाओं से लाभान्वित कराने की भी पहल की जाए।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी पवन अग्रवाल ने बताया कि विकास विभाग श्रमिकों को लाभान्वित किए जाने को लेकर तत्पर है। अधिक से अधिक आवास निर्माण से श्रमिक परिवाराें को रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन

-------------------------
लक्ष्मीपुर ब्लॉक में बनेंगे सर्वाधिक 585 आवास
जिले में जिन 2344 प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास को बनाया जाना है उसमें सर्वाधिक 585 आवास लक्ष्मीपुर ब्लॉक में, 490 सिसवा ब्लॉक में, 431 पनियरा ब्लॉक में, 259 नौतनवा ब्लॉक में, 150 परतावल ब्लॉक में, 137 फरेंदा ब्लॉक मेें, 132 धानी ब्लॉक में, 28 बृजमनगंज ब्लॉक में, 85 घुघली ब्लॉक में, सदर व मिठौरा ब्लॉक में पांच-पांच तथा निचलौल में 37 आवासों का निर्माण किया जाना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें