फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बाबा साहेब के सपनों का भारत बनाने का लिया संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
फरेंदा। भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती मंगलवार को फरेंदा क्षेत्र में बड़े ही धूमधाम से मनाई गई। कस्बे के आंबेडकर तिराहे पर आंबेडकर महासभा ने कार्यक्रम का आयोजन किया। मुख्य अतिथि विधायक वीरेंद्र चौधरी ने कहा कि बाबा साहब ने समानता का अधिकार दिलाया।
विज्ञापन

नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि राजेश जायसवाल ने कहा कि बाबा साहब जातिगत द्वेष को दूर करने का आजीवन प्रयास किया। इस दौरान भीमसेन गौतम, गंगा पासवान, डॉ. रामनरायन चौरसिया, युवराज कुमार, संजय राव, राधेश्याम, अंबरीश राव, दिनेश चंद्रा, दयानंद, रामनरेश पासवान, कृष्ण कुमार व जयभारत कन्नौजिया आदि मौजूद रहे।
परमेश्वर सिंह मेमोरियल पीजी काॅलेज में आयोजित कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. अशोक भारतीय ने कहा कि डॉ. आंबेडकर राष्ट्र निर्माता थे। उन्होंने पूरा जीवन दलितों, वंचितों व महिलाओं को मुख्य धारा में लाने के लिए संघर्ष किया। इस दौरान अरूण सिंह, मुरलीधर जायसवाल डॉ. कृष्ण कुमार, केपी सिंह, सतीश कुमार व जमुना निषाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

बाबा साहेब की जयंती पर सांस्कृतिक कार्यक्रम ने मनमोहा

ठूठीबारी। भारतीय संविधान के शिल्पकार समानता और न्याय के महान प्रवर्तक डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती पर गुरुकुल शिशु मंदिर किशुनपुर में मंगलवार की सुबह विद्यालय परिसर में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में मेधावी छात्रों को सम्मानित करने के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि ठूठीबारी कोतवाली प्रभारी अमित सिंह पूर्व ग्राम प्रधान किशुनपुर राजकुमार साहनी संयुक्त रूप से रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें