डॉ. भीमराव अंबेडकर ने किया था न्याय की स्थापना
महराजगंज। संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती मंगलवार को जनपद भर में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। विभिन्न संगठनों और सामाजिक संस्थाओं ने प्रभाती फेरी, जुलूस, श्रद्धांजलि सभा और विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से बाबा साहेब के जीवन, विचारों और उनके योगदान को याद किया।
जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में सुचितपुर बघौना ग्राम पंचायत अंतर्गत बलुहिया चौराहे पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख एवं जिला उपाध्यक्ष इंजीनियर शिवपूजन और अमरजीत साहनी के संयुक्त तत्वावधान में अंबेडकर जयंती समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट और पूर्व जिला अध्यक्ष झिनकू चौधरी ने संबोधित किया। उन्होंने बाबा साहेब के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि जिला कांग्रेस हमेशा गरीबों, मजलूमों और असहायों के हित में कार्य करती रहेगी। कार्यक्रम का संचालन जिला कोषाध्यक्ष कपिल देव शुक्ला ने किया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष विनोद सिंह, बख्शीश अली, राम आशीष पासवान ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। इसी क्रम में सक्सेना चौराहे पर अंबेडकर जयंती जुलूस की अगवानी के लिए जिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट की उपस्थिति में आलोक प्रसाद के सहयोग से स्टॉल लगाया गया। यहां पुरुषों, महिलाओं और बच्चों को मिष्ठान एवं पानी का वितरण किया गया।
पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने पुलिस लाइन में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने बाबा साहेब के विचारों, सामाजिक समता, न्याय की स्थापना और भारतीय संविधान निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान को याद किया। एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने कहा कि डॉ. भीमराव आंबेडकर के आदर्श हमें समाज में समानता, भाईचारे और कानून के प्रति सम्मान की प्रेरणा देते हैं। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ, प्रतिसार निरीक्षक तथा अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष डॉ. पुष्पलता मंगल ने भी नगर के विभिन्न स्थानों अमरुतिया, महुअवा, समाजवादी पार्टी कार्यालय, आंबेडकर पार्क, नगर पालिका परिसर और अंबेडकर नगर पहुंचकर डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम में सपा के जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव, प्रधान लिपिक बैकुंठनाथ यादव, सभासद जितेंद्र कनौजिया, सदरे आलम, बबलू पासवान, राजू पासवान, दीपक कुमार, राणा पटेल, मनोनीत सभासद जगदीश निषाद व अन्य उपस्थित रहे।
सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन में भी संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई। अधिवक्ताओं ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए मिशन को पूरा करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर अर्चना प्रजापति, एडवोकेट अरविंद निषाद, अखिलेश आजाद, कैलाश अग्निहोत्री, संतोष भारती, दया राम चौधरी, राधेश्याम कॉमर्स सहित अन्य अधिवक्ता और सदस्य मौजूद रहे।
वहीं डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर ग्राम सभा नेता सुरहुरवां में डॉ. आंबेडकर समिति नेता सुरहुरवां की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष चिखुरी प्रसाद ने कहा कि आज बाबा साहेब हमारे प्रेरणा स्रोत हैं। संरक्षक अभिषेक मिश्र उर्फ राहुल मिश्रा ने उनके विचारों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि समाज में शिक्षा का प्रचार-प्रसार कर बाबा साहेब के सिद्धांतों को पूरा करना हमारा दायित्व है। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष कुबेरनाथ भारती, वरिष्ठ सलाहकार बीरबल, विधिक सलाहकार आलोक रंजन, सरिता, महामंत्री जयनंद, कोषाध्यक्ष श्यामसुन्दर, अनिल यादव, विजय धारिया मौजूद रहे।