फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
विज्ञापन

- जिले में एनसीसी कैडेट्स एवं जनप्रतिनिधियों ने लगाया पौधा
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। वन महोत्सव कार्यक्रम के तहत जिले में कई जगह पौधरोपण किया गया। इस दौरान मौजूद लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
फरेंदा कंपाटमेंट पांच विजय सरलही में विधायक फरेंदा बंजरग बहादुर सिंह, जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार, मुख्य वन संरक्षक गोंडा सुजाय बनर्जी, मुख्य विकास अधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल की संयुक्त रूप से पौधरोपण किया। इस दौरान पीपल, बरगद व पाकड़ के पौधे लगाए गए। एनसीसी कैडेट्स ने भी पौधे लगाए।
इस दौरान विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने कहा कि हर व्यक्ति को एक पौधा जरूर लगाना चाहिए, जिससे हमें शुद्ध हवा, जल प्राप्त हो तथा पर्यावरण को संरक्षित रखा जा सके। कोरोना काल में आक्सीजन की महत्ता को महसूस किया गया। जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार ने कहा कि वृक्ष ही हमें जल व शुद्ध हवा देते हैं जो जीवन का आधार है। वन व जल दोनो का गहरा रिश्ता है। वन हैं तो पानी है और पर्यावरण भी संरक्षित है।
विज्ञापन

मुख्य वन संरक्षक गोंडा सुजाय बनर्जी ने कहा कि वन हमारे जीवन का अहम हिस्सा है इसके बिना हमें जल, हवा, स्वस्थ पर्यावरण नहीं मिलेगा। वृक्ष को हर जगह लगायें। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल, डीएफओ पुष्प कुमार के, अपर जिलाधिकारी कुन्जबिहारी अग्रवाल, डीडीओ जगदीश त्रिपाठी, एसडीएम अभय गुप्ता, रेंजर फरेन्दा विजय श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
परतावल प्रतिनिधि के अनुसार रविवार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय सेमरा चंद्रौली के प्रांगण में ग्राम प्रधान सचिन सिंह ने पौधरोपण किया। खंड विकास अधिकारी प्रवीण कुमार शुक्ल ने कहा कि पेड़ों से ही समाज की शान है।
विज्ञापन

ठूठीबारी प्रतिनिधि के अनुसार ठूठीबारी ग्राम प्रधान अजय कुमार ने झरही उर्फ प्यास नदी के पूर्वी तट पर बने बाईपास की पटरी पर पौधरोपण किया। इस दौरान ग्राम विकास अधिकारी दिनेश प्रसाद, वृजेश, अवधेश मद्धेशियां, मनोज गोंड, मनीष गुप्ता, सजनलाल निगम, अख्तर खान आदि मौजूद रहे। मिठौरा प्रतिनिधि के अनुसार खंड विकास अधिकारी मिठौरा अजय श्रीवास्तव ने रविवार को ब्लॉक परिसर में पौधरोपण किया। मुजुरी प्रतिनिधि के अनुसार बांकी रेंज पनियरा के दक्षिण बांकी में वन महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत विधायक पनियरा ज्ञानेंद्र सिंह ने पौधरोपण किया गया। धानी बाजार प्रतिनिधि के अनुसार बीडीओ पुष्पा सोनकर ने नौसागर व पुरंदरपुर के प्राथमिक विद्यलयों मे पौधरोपण किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें