फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पितृपक्ष प्रारंभ आज प्रतिपदा श्राद्ध

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। हिन्दू धर्म में पितरों को देवताओं की संज्ञा दी गई है। प्रत्येक वर्ष पितृ पक्ष में पुत्र-पौत्र जल तर्पण के साथ श्राद्ध कर अपने पुरखों को याद करते हैं। पं. शरदेंदु पांडेय के मुताबिक रविवार से पितृ पक्ष प्रारंभ हो गया जो 21 सितंबर तक रहेगा। रविवार को मातृ कुल के पितरों को तर्पण किया गया। जबकि प्रतिपदा श्राद्ध तर्पण आज से होगा।
विज्ञापन

ज्योतिषाचार्य पं. विंध्यवासिनी पांडेय के मुताबिक 21 सितंबर को पितृ अमावस्या तक प्रतिदिन तिथि तर्पण व श्राद्ध प्रभावी रहेगा। श्राद्ध और तर्पण करने से पितरों की कृपा बनी रहती है। मान्यता है कि पितृ 15 दिन अपने सगे संबंधियों को देखने की इच्छा से धरती पर आते हैं और तर्पण श्राद्ध से तृप्त होकर आशीर्वाद देकर पितृलोक प्रस्थान करते हैं। श्राद्ध और तर्पण करने से पितरों का आशीर्वाद बना रहता है। श्राद्ध के दिन सुबह स्नानादि के बाद तर्पण और पिंडदान करना चाहिए। इसमें पिंड जौ के आटे, खीर या गाय के दूध से तैयार कर पितरों को अर्पित किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें