फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सड़क की खोदाई में पाइपलाइन कटी, 10 वार्डों की सप्लाई बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। एनएचआईए की लापरवाही के चलते बृहस्पतिवार को 10 वार्डों की वाटर सप्लाई ठप हो गई। नगर पालिका की तरफ से लीकेज खोजने का प्रयास देर शाम तक जारी रहा। इसके बाद भी गड़बड़ी दूर नहीं की जा सकी। आपूर्ति बाधित होने से लोगों की दिनचर्या प्रभावित हुई और मामूली जरूरतों को लिए भी लोगों को परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन

महराजगंज-निचलौल हाईवे निर्माण कार्य प्रगति पर है। इस क्रम में सड़क की खोदाई कार्य में जल निगम की अंडरग्राउंड पाइपलाइन जेसीबी की चपेट में आ गई। लीकेज होने के बारे में तत्काल जानकारी नहीं हुई। हालांकि कुछ देर बाद ही लोगों की शिकायतें नगर पालिका में पहुंचने लगी कि समय पर वाटर सप्लाई नहीं हो रही है। मामला संज्ञान में आने के बाद जल निगम व नगर पालिका के कर्मी जुटे तो निचलौल रूट पर स्थित दुर्गा मंदिर के सामने गड़बड़ी मिली। इसे सही करने का प्रयास देर शाम तक प्रभावी रहा लेकिन गड़बड़ी दुरुस्त नहीं कराई जा सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें