फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: वित्तीय अनियमितता की जांच के लिए दो सदस्यीय टीम गठितए

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। सदर ब्लॉक परिसर में लगाए गए हाईमास्ट लाइट और ग्राम पंचायत सोनरा में स्ट्रीट लाइट लगाने के मामले में लापरवाही बरतने का मामला सामने आया है। मामले का संज्ञान लेकर मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह दो सदस्यीय जांच समिति गठित किया है। समिति में वरिष्ठ कोषाधिकारी राजकुमार गुप्ता और लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता एडीशन सिंह को शामिल किया गया है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता उमेश प्रसाद ने 12 दिसंबर 2025 को एक शिकायती पत्र प्रस्तुत कर विकास खंड सदर में राज्य वित्त से कराए गए कार्यों की जांच कराने का अनुरोध किया था। शिकायत में आरोप लगाया गया कि विकास खंड स्तर पर शासनादेश और वित्तीय नियमों की अनदेखी करते हुए कार्य कराए गए और भुगतान भी नियमों के विपरीत किया गया है। मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि जांच के लिए दो सदस्यीय जांच समिति गठित किया गया है। संबंधित अभिलेखों की विस्तार से जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें