फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पायलट प्रोजेक्ट ने जगाई स्मार्ट परिवहन व्यवस्था की उम्मीद

विज्ञापन
विज्ञापन
जाममुक्त व सुरक्षित सफर के लिए सीएफडी
विज्ञापन



एआरटीओ ने बताया 20 जिलों में पायलट प्रोजेक्ट

महराजगंज। सूबे के 20 बड़े शहरों में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू सीएफडी (कंजेशन फ्री डिस्ट्रिक्ट) योजना ने उन जनपदों में भी बेहतर यात्रा व्यवस्था की उम्मीद जगाई है जिनमें इसे अभी लागू नहीं किया गया है। योजना के तहत प्रमुख चौराहों का लाइव वीडियो इंटरनेट पर साझा किया जाएगा। लोग वीडियो के अनुसार रास्ता चुनेंगे।
यातायात व्यवस्था को सुगम, सुरक्षित और जाम मुक्त बनाने के लिए सीएफडी (कंजेशन फ्री डिस्ट्रिक्ट) योजना के तहत जनपद में तैयारी शुरू कर दी गई है। इसके तहत सर्वाधिक जाम वाले 10 स्थानों को चिह्नित किया है। ट्रैफिक पुलिस अब तकनीक और सख्त नियमों के सहारे जाम की समस्या निपटेगी। चौराहों और सड़कों की स्थिति का लाइव वीडियो इंटरनेट पर साझा किया जाएगा। सड़क पर निकलने से पहले लोग ट्रैफिक की स्थिति जान सकें और जाम में फंसने से बचेंगे।
विज्ञापन

एआरटीओ ने जानकारी देते हुए बताया कि पायलट प्रोजेक्ट की सफलता के बाद इसे सभी जिलों में जुलाई तक लागू किया जाएगा। इसको देखते हुए तैयारी शुरू कर दी गई है।



प्रमुख चौराहों पर लगेंगे कैमरे
एआरटीओ ने बताया कि इस योजना के तहत प्रमुख चौराहों और तिराहों पर अत्याधुनिक कैमरे लगाए जाएंगे। इसकी लाइव फीड ट्रैफिक पुलिस व एआरटीओ आफिस को प्राप्त होती रहेगी। इससे यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई, वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान भी ट्रैफिक व्यवस्था व 30-30 सेकेंड के वीडियो विभाग के सोशल प्लेटफार्म पर सीधे अपलोड होते रहेंगे। इसका लाभ यह है कि लोग जिस रूट पर निकल रहे वहां के जाम व ट्रैफिक अपडेट जानकर उसी अनुरूप रास्ता चुनेंगे।
विज्ञापन

वर्जन



ट्रैफिक कमांड एंड कंट्रोल सेंटर को प्रेडिक्टिव ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम के जरिये सीफडी 20 जनपदों में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में प्रभावी है। परिणाम आधार पर यह जुलाई से सभी जनपदों में प्रभावी होगा। इस योजना के लिहाज से जनपद में भी तैयारी पूरी कराई जा रही हैं।
-मनोज कुमार सिंह, एआरटीओ, महराजगंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें