फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पिकअप पर लदी 40 बोरी यूरिया सहित पिकअप जब्त, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
एसएसबी जवानों ने अग्रिम कार्रवाई के लिए पुलिस को सौंपा
विज्ञापन

आराजी सरकार उर्फ बैरिहवा गांव के पास की गई कार्रवाई
खनुआ। सशस्त्र सीमा बल 66वीं वाहिनी के बीओपी हरदीडाली क्षेत्र के जवानों ने मुखबिर की सूचना पर पिकअप पर लदी 40 बोरी यूरिया बरामद किया। साथ ही एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। नेपाल सीमा के आराजी सरकार उर्फ बैरिहवा गांव के पास रविवार को पकड़ में आई पिकअप नेपाल में तस्करी की नीयत से खाद लेकर जा रही थी। एसएसबी जवानों ने बरामद खाद और आरोपी चालक को पिकअप समेत पुलिस को सौंप दिया है।
जानकारी के अनुसार, रविवार की देर रात एसएसबी 66वीं वाहिनी की सीमा चौकी हरदीडाली के प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र कुमार ठाकुर को खुफिया तंत्र से पुख्ता सूचना मिली कि बॉर्डर रोड होकर खाद लदी एक पिकअप आराजी सरकार उर्फ बैरिअवा गांव की तरफ आने वाली है। समवाय प्रभारी ने तुरंत एसएसबी की सीमा चौकी सुंडी के प्रभारी उप निरीक्षक अरुण कुमार और थाना प्रभारी नौतनवा से बातचीत कर बताए गए मार्ग पर एक संयुक्त गश्ती दल रवाना किया।
विज्ञापन

गश्ती दल ने बताए गए स्थान पर चेकिंग शुरू की। कुछ ही समय बाद बॉर्डर रोड पर एक संदिग्ध बोलेरो वाहन आती हुई दिखाई दी। गश्ती दल ने घेराबंदी कर वाहन को रोका और उसकी तलाशी ली तो पिकअप पर लदी 40 बोरी यूरिया खाद बरामद हुई। वाहन चालक से खाद के परिवहन से संबंधित वैध कागजात मांगे गए तो वह कोई भी दस्तावेज पेश नहीं कर सका।
पकड़े गए अभियुक्त की पहचान दीपक कुमार निवासी ग्राम- पिपरा, थाना कोल्हुई, जिला, महराजगंज के रूप में हुई है। एसएसबी की पूछताछ के दौरान चालक ने स्वीकार किया कि वह यूरिया अवैध रूप से लेकर आ रहा था।
विज्ञापन

बाइक और साइकिल के जरिए अवैध रूप से नेपाल में तस्करी करने की योजना थी। मौके पर ही जब्ती मेमो तैयार कर बरामद यूरिया खाद, पिकअप वाहन समेत अभियुक्त को आगे की विधिक कार्रवाई के लिए थाना नौतनवा की पुलिस को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें