फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: किराने के सामान लदी पिकअप पलटी, कोई हताहत नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
परतावल। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के पिपरपाती गांव के पास बृहस्पतिवार की देर रात किराने का सामान लदी एक पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गई। हादसे में चालक और उसके साथ मौजूद एक अन्य व्यक्ति बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, घटना बृहस्पतिवार की आधी रात करीब 12 बजे की है। पिकअप गोरखपुर से किराने का सामान लेकर कुशीनगर जनपद के रामकोला क्षेत्र स्थित लक्ष्मीगंज जा रहा था। पिपरपांती के पास पिकअप का चालक अचानक ही वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिससे पिकअप सड़क से उतरकर खेत में पलट गई। हादसे के बाद वाहन चालक कुशीनगर के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के साहबगंज निवासी मन्नू खान (26) और पिकअप में बैठे देवरिया बाबू, रामकोला निवासी सुभाष (35) को ग्रामीणों ने सुरक्षित बाहर निकाला। दुर्घटना में पिकअप क्षतिग्रस्त हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें