फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पिकअप में आग, चालक ने पानी में फेंके 50 गैस सिलिंडर

Fri, 27 Dec 2024 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
मिठौरा। सिंदुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम सभा मोरवन में गैस सिलिंडर से लदे पिकअप में आग लग गई। चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए 50 सिलिंडर पास में ही पानी से भरे गड्ढे में फेंक दिया। इसके बाद फायर सिलिंडर और लोगों की मदद से किसी तरह से आग पर काबू पाया। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। इसके चलते एक घंटे तक आवागमन बाधित रहा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बृहस्पतिवार की सुबह करीब 8:30 बजे मधुबनी के एक गैस एजेंसी के गोदाम से गैस भरा सिलिंडर लेकर पिकअप वाहन मोरवन की तरफ जा रहा था। अभी वह सिंदुरिया थाना क्षेत्र के मोरवन के पास पहुंचा था, तभी पिकअप में शार्ट सर्किट से गाड़ी के अगले हिस्से में धुआं निकलने लगा। यह देख चालक ने गाड़ी रोक दी। देखते-देखते ही आग ने पूरे वाहन को चपेट में लिया। चालक भोला ने सूझबूझ का परिचय देते हुए वाहन में लगा अग्निशमन यंत्र को निकाल कर वाहन पर डाल दिया। इसके बाद एक-एक सिलिंडर उठाकर पानी में फेंकने दिया।
गैस सिलिंडर लदे वाहन में आग लगने से सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद वाहन चालक के साथ मोरवन के ग्रामीणों ने आग बुझाने में मदद की। एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन

पिकअप का पहिया ब्लास्ट होने से लोगों में दहशत
गैस से भरा सिलिंडर लेकर जा रहे वाहन में शार्ट सर्किट से लगी आग से वाहन का पिछला पहिया ब्लास्ट होने से सड़क पर टहलने आए ग्रामीण दहशत में आ गए। मोरवन निवासी पारस यादव, बाल कुंवर, वृहस्पति यादव, राकेश, विशंभर आदि का कहना है हम लोग सुबह टहलने के लिए आए थे अचानक पिकअप से बहुत तेज आवाज सुनी हम लोग डर गए। जब पास पहुंचे तो वाहन जल रहा था। चालक भोला ने जान जोखिम में डालकर पिकअप पर लदे गैस सिलिंडर को सड़क के किनारे पानी में फेंका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें