पिकअप की टक्कर में साइकिल सवार की मौत
फरेंदा(महराजगंज)। महाराजगंज-फरेंदा मार्ग पर बुधवार की रात में 8:30 बजे के करीब तेज रफ्तार पिकअप ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंचे परिजन युवक को अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों का रो-रोकर बुुरा हाल है।
फरेंदा क्षेत्र के गोपालापुर शाह निवासी हरिश्चंद्र (30) साइकिल से किसी काम से पिपरा विशंभरपुर चौराहे पर आए थे। वह साइकिल लेकर सड़क पार कर रहे थे कि महाराजगंज से फरेंदा की तरफ जा रही पिकअप ने टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी ले जाया गया जहां पर मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी है, तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।