फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईवीएम में दिखेगी प्रत्याशियों की फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
ईवीएम में दिखेगी प्रत्याशियों की फोटो
विज्ञापन

15 से अधिक प्रत्याशी हुए तो दो ईवीएम का होगा इस्तेमाल
महराजगंज। हर चुनाव में चुनाव आयोग नए-नए प्रयोग करता रहता है। इस बार ईवीएम में प्रत्याशियों की फोटो लगाने की तैयारी है। इससे मतदाताओं को प्रत्याशी की पहचान करने में सहूलियत होगी। इसके अलावा यदि मैदान में 15 से अधिक प्रत्याशी हुए तो बूथ पर दो ईवीएम लगाई जाएंगी।
डीएम सत्येंद्र कुमार ने बताया कि 11 फरवरी नामांकन की अंतिम तिथि है। 16 फरवरी को नामांकन वापसी का दिन है। इस दिन ही तय हो जाएगा कि बूथ पर एक ईवीएम रहेगी अथवा दो। एक से लेकर 15 तक प्रत्याशियों के चुनाव चिह्न रहेंगे और 16वें नंबर पर नोटा का बटन रहेगा। नामांकन के बाद 15 से अधिक प्रत्याशियों ने पर्चा भरा तो उस विधानसभा क्षेत्र में दो ईवीएम का इस्तेमाल होगा। नामांकन के दौरान ही प्रत्याशियों के फोटो लिए जाएंगे। फोटो का बैक ग्राउंड सफेद होना चाहिए। रंगीन फोटो नहीं लिया जाएगा। टोपी, चश्मा लगाने पर मनाही है। ईवीएम में सबसे पहले उम्मीदवार का नाम और उसके बाद फोटो तथा बाद में चुनाव चिह्न रहेगा। चुनाव चिह्न के सामने बटन होगा, जिसे दबाकर वोट करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईवीएम के ऊपर हरी बत्ती जल रही है तो समझे मशीन वोट डालने के लिए तैयार है। हर प्रत्याशी के नाम व चिह्न के आगेनीला बटन है। प्रत्याशी को वोट डालने के लिए उसके नाम के सामने वाला नीला बटन दबाना है। यदि आप किसी भी प्रत्याशी को मत नहीं देना चाहते हैं तो मशीन के अंतिम में नीला बटन नोटा को दबा सकते हैं। बटन दबाने पर पास वाली लाल बत्ती जलेगी एवं बीप की आवाज आएगी।यदि लाल बत्ती न जले, बीप की आवाज न आए तो तुरंत पीठासीन अधिकारी को जानकारी दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें