फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पीएचसी भवन बनकर तैयार, हस्तांतरण का अब भी इंतजार

Fri, 26 Jun 2026 02:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। भनवापुर ब्लाॅक मुख्यालय पर स्थित पीएचसी का नया भवन बनकर तैयार हो गया और उसका लोकार्पण 27 फरवरी को पूर्व डीजीपी उत्तर प्रदेश व राज्यसभा सांसद बृजलाल के हाथों किया जा चुका है। इसके बाद भी पीएचसी का संचालन भनवापुर के पंचायत भवन में किया जा रहा है।
विज्ञापन

मानसून की दस्तक होने को है और ऐसे में बाढ़ का खतरा बढ़ जाएगा, जिससे बारिश होने के बाद अस्पताल शिफ्ट करने में परेशानी होगी। विभागीय अधिकारियों की मानें तो अभी कार्यदायी संस्था के द्वारा भवन को हस्तांतरित नहीं किया गया है, जिससे अभी नए भवन में अस्पताल के संचालन का इंतजार करना पड़ेगा। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के भनवापुर क्षेत्र के लोगों को इलाज की सुविधा मिल सके। इसके करीब तीन दशक से पीएचसी भनवापुर के भवन का निर्माण हुआ था लेकिन समय के साथ अस्पताल बदहाल हो गया। अस्पताल के जर्जर होने से यहां पर बैठने में भी लोगों को डर लगता था। इसके बाद राज्यसभा सांसद बृजलाल ने इसके लिए निधि से 70 लाख की लागत रुपये दिए। पीएचसी भवन के निर्माण की जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था यूपी सिडको को दी गई। कार्यदायी संस्था ने भवन का निर्माण कार्य पूरा कर दिया, मगर विभाग को हस्तांतरित नहीं किया।
करीब डेढ़ माह पहले 27 फरवरी 2026 को सीएमओ, अधीक्षक के मौजूदगी में उत्तर प्रदेश के पूर्व डीजीपी व राज्यसभा सांसद बृजलाल के द्वारा फीता काटकर उद्घाटन किया गया। भनवापुर पीएचसी भवन का उद्घाटन के चार माह बाद भी खुद के भवन में संचालित नहीं हो सका, जिससे जहां अस्पताल का संचालन आज भी पंचायत भवन में ही हो रहा है। वहीं, मरीजों को इलाज
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें